मधेपुरा: साहूगढ़ गांव से सदर थाना पुलिस ने अपहृत युवती को महिला पुलिस के सहयोग से किया बरामद, न्यायालय में पेश
सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी एस आई अमृता कुमारी महिला पुलिस बल के सहयोग से अपहृत हुई युवती के बरामदगी के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापामारी और कार्रवाई कर रहे थे गुप्त सूचना पर साहूगढ़ गांव में छापामारी कर अपहृत युवती को महिला पुलिस बल के सहयोग से बरामद किया भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 183 के बयान के लिए बुधवार को 11:00 बजे न्यायालय में पेश किया