शिवपुरी जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के हुरि राजापुर गांव में एक 35 वर्षीय महिला ने जहरीली दवा खाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान गुरुवार रात उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर ऊषा लोधी घर पर अकेली थी। उसके पति राजकुमार लोधी खेत पर काम करने गए थे, जबकि दोनों बच्चे स्कूल में थे।