खलीलाबाद के माहुली थाना क्षेत्र के चंद्रवटी के पास शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे दसवीं की परीक्षा देने जा रहे 15 वर्षीय मोहम्मद हुसैन की तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से मौके पर मौत हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार उसे करीब 50 मीटर तक घसीटते रहे। तीन में से दो फरार, एक पकड़ा गया। शव पोस्टमार्टम हेतु खलीलाबाद भेजा गया, जांच जारी है