झांसी: थाना प्रेम नगर के सैंयर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बीती रात हुई हवाई फायरिंग, पुलिस जुटी जांच
Jhansi, Jhansi | Mar 31, 2024 जानकारी के अनुसार दीनदयाल बीती रात्रि गांव में कहीं जा रहा था। इसी बीच दूसरे पक्ष के मोनू यादव ने अपने साथियों के साथ आकर हवाई फायरिंग शुरू कर दी। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। गोली चलने की खबर पाकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। किसी ने मामले की सूचना बिजौली पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।