सिवनी: नवागत एसपी कृष्ण लालचंदानी ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी, उत्कृष्ट पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
Seoni, Seoni | May 22, 2026 पुलिस लाइन सिवनी में शुक्रवार को साप्ताहिक जनरल परेड आयोजित हुई। नवागत सिवनी एसपी कृष्ण लालचंदानी ने परेड की सलामी लेकर जवानों का टर्नआउट और अनुशासन चेक किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एसपी ने पुलिस कैंटीन, दिशा लर्निंग सेंटर और विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया।