चूरू: चूरू में सोने के खजाने का झांसा देकर जूता दुकानदार से 5 लाख ठगे, झूमर निकला नकली
Churu, Churu | May 31, 2026 चूरू। रामगढ़ की पुरानी हवेली से सोना मिलने की झूठी कहानी सुनाकर दो शातिर ठगों ने जूता दुकानदार को ठगी का शिकार बना लिया। आरोपियों ने पहले झूमर का छोटा टुकड़ा जांच के लिए दिया जो असली सोना निकला। भरोसा जीतने के बाद आधा किलो वजनी झूमर 5 लाख में बेचकर रकम लेकर फरार हो गए।