गोरखपुर: राम मंदिर पोस्टर विवाद में सपा नेता अरविंद शुक्ला गिरफ्तार, कोतवाली थाना में सपा नेताओं का लगा जमावड़ा
गोरखपुर में राम मंदिर पोस्टर विवाद ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है।समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तारी की खबर मिलते ही सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में हलचल मच गई।अरविंद शुक्ला की गिरफ्तारी के बाद सपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम,महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी सहित,सपा के तमाम नेताओ का कोतवाली थाना में जमावड़ा लगा हुआ है।