जमुई: महराजगंज में दुकान से खींचकर बदमाशों ने एक युवक को मारकर किया घायल, CCTV में कैद हुई हरकत, जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | May 24, 2026 शंभु वॉच की दुकान से खींचकर एक युवक के साथ बदमाशों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। बदमाशों की तस्वीर व मारपीट की हरकत दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। मारपीट से घायल हुए युवक का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया है और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। मारपीट का वीडियो रविवार की दोपहर 1:00 बजे सामने आई है।