गुना नगर: चांचौड़ा थाना क्षेत्र में हुई दो सनसनीखेज लूट और डकैती के पांच आरोपी गिरफ्तार, 7.33 लाख का माल बरामद
गुना पुलिस ने चांचौड़ा थाना क्षेत्र में दो सनसनीखेज लूट और डकैती के मामलों का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर 7.33 लाख रुपये का माल बरामद किया है। बरामद माल में 4.13 लाख रुपये के जेवर, नगदी, और दो मोटरसाइकिलें शामिल हैं, जो फूफा-भतीजी से लूटे गए थे। इसके अलावा, बैंक कलेक्शन कर्मचारी से लूटे गए 70,000 रुपये भी बरामद किए गए हैं।