बिहारीगंज: भाजपा कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक आयोजित, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
नगर पंचायत में भाजपा नगर इकाई की मासिक बैठक नगर अध्यक्ष गौरव मोदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और जनसमस्याओं पर चर्चा की गई। गौरव मोदी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की। मौके पर महादेव चौधरी, विवेकानंद सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।