कामां: गोपालगढ़ पुलिस ने अवैध हथियार के साथ आरोपी को दबोचा, 12 बोर का देशी कट्टा बरामद
गोपालगढ़ थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी आसिक निवासी पथराली से 12 बोर का एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई। एसपी के निर्देशन में कार्यवाही को दिया अंजाम। सोमवार शाम 5 बजे कार्यवाही की मिली जानकारी।