बरेली: बरेली में अफीम का बड़ा खेल बेनकाब, 517 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
बरेली में नशे के कारोबार पर थाना किला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 517 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सरायतल्फी रोड स्थित यात्री शेड के पास से संजय और सुमित उर्फ विमल को दबोच लिया। दोनों भौआपुर, थाना कैंट के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पिछले करीब छह महीने से एक युवक से अफीम लेकर उसकी सप्लाई करते