हरदोई: एसपी ने नवागत पुलिस उपाधीक्षक सन्तोष कुमार सिंह को क्षेत्राधिकारी हरियावां नियुक्त किया
Hardoi, Hardoi | Feb 4, 2024 पुलिस विभाग द्वारा सुबह 10:00 बजे जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने नवागत पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार सिंह को तात्कालिक प्रभाव से क्षेत्राधिकारी हरियावां नियुक्त किया है।पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा सर्किल हरियावां के थाना हरियावां, टडियावा, पिहानी व बेनीगंज के कार्यों का पर्यवेक्षण किया जायेगा।