हरदोई: विकास भवन सभागार में हुआ नागरिक पंजीकरण प्रणाली की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
Hardoi, Hardoi | Feb 4, 2024 हरदोई में आज विकास भवन सभागार में जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार की अध्यक्षता में नागरिक पंजीकरण प्रणाली की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण जनगणना निदेशालय से आये उपनिदेशक जनगणना रितुल कमल व सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड-1 कुमार सत्यम द्वारा दिया गया। DDO ने कहा कि सभी ग्रामों व नगरीय निकायों में जन्म व मृत्यु पंजीकरण किया जायेगा।