हरदोई: टड़ियावां ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय में निकला कई फिट लंबा जहरीला सांप, अध्यापक ने सांप को पकड़ कर स्कूल से बाहर छोड़ा
Hardoi, Hardoi | Feb 4, 2024 हरदोई के टड़ियावां ब्लॉक में लहराई गांव के प्राथमिक विद्यालय में उस समय एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जब विद्यालय में तीन फीट लंबा एक जहरीला सांप निकल आया। हालांकि सांप को विद्यालय में तैनात अध्यापक विमल तिवारी ने सूझबूझ दिखाते हुए पकड़ कर स्कूल से बाहर छोड़ दिया। बताया गया विद्यालय में इससे पहले भी सांप निकल चुके है। सांप जिस समय निकला तब सैकड़ों बच्चे थे