Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews
image
image
image
image
image

क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा माँ जालिपा देवी पारंपरिक मेले का निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा शाहजहांपुर -पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आगामी श्रावण मास एवं थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले माँ जालिपा देवी पारंपरिक मेले के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस बल के साथ मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग, जलाभिषेक एवं प्रसाद अर्पण स्थल, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, भीड़ प्रबंधन तथा यातायात व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया गया। साथ ही मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि मेले के दौरान निरंतर भ्रमणशील रहकर सतर्कता बनाए रखें, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखें, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखें तथा किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभावी पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त स्थानीय आयोजकों एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। *शाहजहाँपुर पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।*

MORE NEWS

क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा माँ जालिपा देवी पारंपरिक मेले का निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा शाहजहांपुर -पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आगामी श्रावण मास एवं थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले माँ जालिपा देवी पारंपरिक मेले के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस बल के साथ मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग, जलाभिषेक एवं प्रसाद अर्पण स्थल, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, भीड़ प्रबंधन तथा यातायात व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया गया। साथ ही मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि मेले के दौरान निरंतर भ्रमणशील रहकर सतर्कता बनाए रखें, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखें, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखें तथा किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभावी पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त स्थानीय आयोजकों एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। *शाहजहाँपुर पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।* - Shahjahanpur News