परसवाड़ा: घुनाड़ी में मिला मृत सांभर शावक, वन विभाग ने कराया पोस्टमार्टम
उत्तर सामान्य वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम घुनाड़ी में एक सांभर शावक मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुँची और पशु चिकित्सक से शव परीक्षण कराया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम निवासी ईश्वरी प्रसाद एड़े ने 2 मई की सुबह अपने घर के पीछे कुएँ के पास एक सांभर शावक को मृत अवस्था में देखा। उन्होंने