धनतेरस पर हरदा में बिकीं 400 बजाज बाइक, 200 पल्सर की बिक्री
सुरजीत बजाज ने बनाया नया रिकॉर्ड, युवाओं में पल्सर का क्रेज
हरदा। धनतेरस पर बजाज दोपहिया वाहनों की खरीदारी में जबरदस्त उत्साह रहा। सुरजीत बजाज के संचालक सुरेश विधानी ने बताया कि जिले में एक ही दिन में करीब 350 से 400 बजाज बाइक बिकीं। इनमें अकेले 200 बाइक पल्सर सीरीज की रहीं। दमदार इंजन, स्पोर्टी लुक और शानदार परफॉर्मेंस के चलते पल्सर युवाओं की पहली पसंद बनी हुई है। विधानी ने ग्राहकों का आभार जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि ग्राहकों के विश्वास और टीम के प्रयासों का परिणाम है।
Harda, Harda | Nov 7, 2026