हेडिंग:
बेबसी में ‘अपनों’ का सहारा बनी राष्ट्रीय हिंदू सेना, बैतूल में बिहार के युवक का कराया अंतिम संस्कार
वॉइस ओवर:
बैतूल से इंसानियत की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने पराए शहर में भी अपनों का एहसास करा दिया।
बिहार के गोपालगंज निवासी 27 वर्षीय धर्मेंद्र महतो सिकंदराबाद से दानापुर जाने वाली ट्रेन से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सफर में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथ मौजूद लोगों ने उन्हें बैतूल रेलवे स्टेशन पर उतारा और जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
धर्मेंद्र के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी। ऐसे में बैतूल से शव को बिहार ले जाना परिवार के लिए संभव नहीं था। दुख और बेबसी की इस घड़ी में राष्ट्रीय हिंदू सेना परिवार के लिए सहारा बनी।
संगठन के कार्यकर्ताओं ने धर्मेंद्र को अपना परिजन मानते हुए उनके अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाई। बैतूल के मां माचना मोक्ष धाम में शुक्रवार शाम करीब 6 बजे पूरे धार्मिक विधि-विधान और सम्मान के साथ धर्मेंद्र महतो का अंतिम संस्कार कराया गया।
इस दौरान राष्ट्रीय हिंदू सेना मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय सहित सुनील नागोरे, दिलीप उच्चैसरे, विदित मालवीय, सुमित कुमार शर्मा और सुमित कुमार पशवार मौजूद रहे।
मुश्किल वक्त में जब परिवार खुद को असहाय महसूस कर रहा था, तब संगठन ने मदद का हाथ बढ़ाकर इंसानियत और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की। धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के साथ कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार को हरसंभव संबल देने का भरोसा भी दिलाया।
#बैतूल #बैतूल_न्यूज़ #मध्यप्रदेश #मध्यप्रदेश_न्यूज़ #गोपालगंज #बिहार #धर्मेंद्र_महतो #राष्ट्रीय_हिंदू_सेना #इंसानियत #मानवता #अंतिम_संस्कार #मदद_का_हाथ #सामाजिक_जिम्मेदारी #माचना_मोक्ष_धाम #मानवीय_पहल #श्रद्धांजलि #मानवता_की_मिसाल #बेबसी_में_सहारा #BetulNews #MadhyaPradeshNews #BiharNews #Humanity #NewsUpdate
Betul Nagar, Betul | Sep 26, 2026