🚨 गणपति दर्शन के बीच JH कॉलेज में थम गई 17 साल की छात्रा की धड़कन! तेज DJ के बीच अचानक गिरी, अस्पताल पहुंचते ही मौत से हड़कंप 🚨
बैतूल: JH कॉलेज में गणपति दर्शन के लिए पहुंची 17 वर्षीय छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। छात्रा B.Sc. प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रही थी और रात करीब 8 बजे अपनी रूममेट व मकान मालिक की बेटी के साथ गणपति दर्शन के लिए पहुंची थी।
बताया जा रहा है कि करीब 8:30 बजे गणेश प्रतिमा के पास तेज आवाज में DJ बज रहा था, इसी दौरान छात्रा अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ी। सहेलियों की मदद की पुकार के बाद वहां मौजूद युवकों ने छात्रा को बाइक से जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ड्यूटी डॉक्टर के मुताबिक अस्पताल लाए जाने के समय छात्रा की हालत बेहद गंभीर थी और कार्डियक अरेस्ट की आशंका जताई गई है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
घटना के बाद प्रशासन भी सक्रिय हुआ है। कलेक्टर ने गणेश मंडलों को समझाइश देने और DJ की आवाज कम करवाने के निर्देश दिए हैं।
❓ बड़ा सवाल: क्या धार्मिक आयोजनों में तेज DJ और ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती जरूरी है?
⚠️ मौत का कारण अभी आधिकारिक रूप से पुष्ट नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
#बैतूल #Betul #BetulNews #JHCollege #जेएचकॉलेज #बैतूलन्यूज #BreakingNews #LatestNews #MPNews #MadhyaPradesh #मध्यप्रदेश #CrimeNews #NewsUpdate #GaneshUtsav #GanpatiDarshan #GaneshVisarjan #गणपति_दर्शन #गणेश_उत्सव #DJ #DJSound #DJकीआवाज #तेजDJ #ध्वनि_प्रदूषण #SoundPollution #NoisePollution #DJBan #DJपरसख्ती #CardiacArrest #HeartAttack #StudentDeath #छात्राकीमौत #17YearOldStudent #ViralNews #ViralNewsBetul #BetulLive #BetulUpdate #बैतूल_ब्रेकिंग #बैतूल_अपडेट #MadhyaPradeshNews