देवली: देवली में पुलिस ने नशा तस्कर को दबोचा, ₹2.23 लाख की स्मैक व बाइक की गई जब्त
Deoli, Tonk | May 15, 2026 । थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 11.190 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 2 लाख 23 हजार 800 रुपए है। कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक भी जब्त की है।