बिहार: डीआईओ कार्यालय का भवन हुआ जर्जर, सिविल सर्जन के कार्यालय में किया जारहा शिप्ट
Bihar, Nalanda | Jun 9, 2026 बिहार शरीफ सदर अस्पताल कैम्पस स्थित डीआईओ कार्यालय का बिल्डिंग जर जर हो जाने के कारण कार्यालय को खाली कर सिविल सर्जन कार्यालय भवन में शिप्ट किया जारहा है। अस्पताल के कर्मी ने मंगलवार की शाम 5:30 बजे बताया कि भवन की हालत जर्जर हो गया था मालवा टूट कर गिर रहा था जिसके कारण कार्यालय को खाली कराया जारहा है उसके बाद भवन को तोड़ा जाएगा।