बहेड़ी: बरेली दंगे में हथियार सप्लाई मामले में वांछित अभियुक्त को बहेड़ी पुलिस ने किच्छा ऊधम सिंह नगर रोड से किया गिरफ्तार
बहेड़ी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आला अधिकारियों के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धर पकड़ अभियान के तहत मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बहेड़ी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक रजनीश कुमार,उप निरीक्षक अंकित बघेल के साथ पुलिस टीम ने कारवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गफ्फार खां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।