प्रतापगढ़: अवैध विस्फोटक सामग्री के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, 200 जिलेटिन छड़ें और फ्यूज वायर किया गया जब्त
प्रतापगढ़ जिले के अरनोद थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध विस्फोटक सामग्री के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 200 जिलेटिन छड़ें और 375 मीटर फ्यूज वायर बरामद किया है। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में अरनोद थाना प्रभारी शिवल