अटरू: अटरू के नदी पार क्षेत्र में तेज हवाओं से मौसम हुआ ठंडा, रात 9 बजे तक क्षेत्र की रही बत्ती गुल
Atru, Baran | Jun 18, 2026 तेज हवा के साथ हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत सकतपुर कस्बे सहित नदीपार क्षेत्र के रिछन्दा, किरपुरिया, कराड़िया, आमली,चौथ्या, समेत कई गांवों में बुधवार सुबह से शाम तक आसमान में काली घटाएं छाई रहीं। दिनभर धूप-छांव का दौर चलता रहा। दोपहर में मौसम ने करवट बदली और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई जो 12:30 से 2 बजे तक जारी रही। तेज हवाओं के कारण मौसम में ठंडक घुली