लाडपुरा: कोटा में डंडे-पत्थरों से हमला कर चौकीदार की हत्या, साथी से विवाद के दौरान हुआ हमला
Ladpura, Kota | Jan 12, 2026 कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के रायपुर इलाके में चौकीदारी के काम को लेकर हुए विवाद में एक चौकीदार की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रामफुल पुत्र धन्नालाल, उम्र 35 वर्ष, निवासी दाढ़देवी के रूप में हुई है।