बाबई: चौराहेट और सिलारी में स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचालन, 12 गांवों के स्वयंसेवक हुए शामिल
बुधवार को करीब 12 बजे ग्राम चौराहेट व सिलारी में स्वयंसेवको ने पथ संचलन निकाला पथ संचलन में 12 ग्रामों के स्वयंसेवक शामिल हुए। पथ संचलन गांव के मुख्य मार्ग से होते हुए निकाला गया। ग्रामीणों द्वारा पथ संचलन का जगह-जगह फूल बरसा कर स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खण्ड माखननगर के अक्षय तिवारी खण्ड कार्यवाह ने बौद्धिक दिया।