फुलवरिया: फुलवरिया के अंचल अधिकारी ने बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, शिक्षित रहने का दिया संदेश
फुलवरिया के अंचल अधिकारी नागेन्द्र कुमार ने मंगलवार की दोपहर एक बजे बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान उन्होंने सभी को शिक्षित संघर्षशील रहने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के महान विचार और किए गए संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता है