अनूपपुर: सिंहस्थ-2028 प्रशिक्षण का छठा बैच संपन्न, 24 पुलिसकर्मियों ने लिया प्रशिक्षण
अनूपपुर। सिंहस्थ-2028 महापर्व की तैयारियों के तहत पुलिस लाइन अनूपपुर में 6 से 11 जुलाई तक आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के छठवें बैच का शनिवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण में जिला पुलिस एवं विशेष सशस्त्र बल के 24 अधिकारी-कर्मचारियों को भीड़ नियंत्रण, आपदा प्रबंधन, सीपीआर, प्राथमिक उपचार, अग्निशमन, जल बचाव, यातायात एवं सुरक्षा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया।