सुसनेर: मासूमों की सुरक्षा के लिए प्रशासन एकजुट: मोडी में न्यायिक मजिस्ट्रेट ने ग्रामीणों को पोक्सो कानून के गुर सिखाए
बच्चों के बचपन को सुरक्षित और भयमुक्त बनाने के उद्देश्य से आज शनिवार को दोपहर 1 बजे ग्राम मोडी में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर तहसील विधिक सेवा समिति एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। शिविर में मुख्य अतिथि और न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती अरुंधति परस्ते ने ग्रामीणों को संबोधित किया।