कोंडागांव: जामुन पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी मिली 22 वर्षीय युवती का शव, ग्राम कोकोड़ी की घटना, सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
थाना कोण्डागांव क्षेत्र के ग्राम कोकोड़ी नयापारा में आज गुरुवार सुबह एक 22 वर्षीय युवती का शव जामुन के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान स्वाति पोयाम पिता कार्तिक पोयाम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार स्वाति सुबह घर से कोंडागांव मजदूरी काम के लिए निकली थी। करीब 9 बजे ग्रामीणों ने खेत में स्थित जामुन के पेड़ के नीचे उसका मोबाइल बजते देखा