हरदा। समर्थन मूल्य पर मूंग की उपज बेचने के बाद भी 1556 किसानों को भुगतान नहीं मिलने का मामला सामने आया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि जांच के नाम पर किसानों की भुगतान राशि रोकी गई है, जिससे किसान परेशान हैं। कांग्रेस ने जल्द भुगतान नहीं होने पर किसानों के साथ आंदोलन की चेतावनी दी है।
कांग्रेस के अनुसार, हरदा जिले में किसानों ने ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल में प्रति एकड़ करीब 7 से 8 क्विंटल तक उत्पादन किया। सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 2 क्विंटल 88 किलो मूंग की खरीदी की गई। कांग्रेस का कहना है कि समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए भी किसानों को काफी संघर्ष करना पड़ा।
Huzur, Bhopal | Aug 22, 2026