सूरजपुर: सूरजपुर में ई-चालान व्यवस्था शुरू, बिना हेलमेट चालकों पर की जाएगी कार्रवाई
सूरजपुर जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए ई-चालान प्रणाली की शुरुआत कर दी गई है। अब बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों पर सीधे ई-चालान किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। लापरवाही से वाहन चलाने वालों की फोटो या वीडियो मिलने पर भी उनके खिलाफ ई-चालान जारी किया जा