ठेठईटांगर: गांजा तस्करी मामले में 4 और आरोपी गिरफ्तार
सिमडेगा पुलिस ने गांजा तस्करी मामले में कार्रवाई करते हुए रविवार को 4 :20 बजे चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि 10 मई को 43 किलो गांजा और तीन हथियार के साथ पकड़े गए तस्करों की निशानदेही पर ओडिशा, बिहार और यूपी के चार लोगों को दबोचा गया। सभी आरोपी गांजा सप्लाई और खपाने में शामिल थे।