बलिया: जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट सभागार में आरसी वसूली की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की
Ballia, Ballia | Mar 4, 2025 जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मंगलवार की शाम चार बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आरसी के वसूली की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। जिलाधिकारी ने विभागवार एवं तहसीलवार आरसी वसूली की प्रगति की समीक्षा के दौरान सभी तहसीलदारों एवं संबंधित अधिकारियों को सभी लम्बित आरसी का मिलान कराने के निर्देश दिए।