Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

Live streaming of Ajay Bhardwaj

MORE NEWS

साइबर ठगी पर मित्रपुरा पुलिस का बड़ा प्रहार, फर्जी बैंक अकाउंट उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार
सवाई माधोपुर, 1 अगस्त। जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मित्रपुरा थाना पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले म्यूल (फर्जी) बैंक अकाउंट उपलब्ध कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराधियों के नेटवर्क पर बड़ी चोट माना जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मेत्रेयी (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मत सिंह एवं वृत्ताधिकारी उमेश गुप्ता के सुपरविजन में मित्रपुरा थानाधिकारी कैलाश चंद शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए करोड़ी लाल मीणा पुत्र कमलेश मीणा (18 वर्ष), निवासी जटलाव, थाना मित्रपुरा, जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी साइबर ठगों को म्यूल बैंक अकाउंट उपलब्ध कराकर ठगी की रकम के लेन-देन में सहयोग करता था। आरोपी के खिलाफ मित्रपुरा थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा तथा आईटी एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।
फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वह किन-किन साइबर गिरोहों से जुड़ा हुआ था तथा उसके माध्यम से कितनी ठगी की रकम का लेन-देन हुआ। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क से जुड़े अहम खुलासे हो सकते हैं।
#hilightsfollowers #followersreels #followersnonfollowers #highlight #NewsUpdate #folowers #सवाई News57 Amita Meena Journalist SP Sawaimadhopur Sp Gangapurcity बालाजी सेवा ट्रस्ट Rajendra Kumar Meena SawaiMadhopur news गंगापुर सिटी राजस्थान न्यूज़ Jan News Rajasthan 24/7 राजस्थान पब्लिक न्यूज़ चैनल इंडिया Gangapur City Portal Live news rajasthan Ranthambhor News

साइबर ठगी पर मित्रपुरा पुलिस का बड़ा प्रहार, फर्जी बैंक अकाउंट उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार सवाई माधोपुर, 1 अगस्त। जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मित्रपुरा थाना पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले म्यूल (फर्जी) बैंक अकाउंट उपलब्ध कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराधियों के नेटवर्क पर बड़ी चोट माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मेत्रेयी (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मत सिंह एवं वृत्ताधिकारी उमेश गुप्ता के सुपरविजन में मित्रपुरा थानाधिकारी कैलाश चंद शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए करोड़ी लाल मीणा पुत्र कमलेश मीणा (18 वर्ष), निवासी जटलाव, थाना मित्रपुरा, जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी साइबर ठगों को म्यूल बैंक अकाउंट उपलब्ध कराकर ठगी की रकम के लेन-देन में सहयोग करता था। आरोपी के खिलाफ मित्रपुरा थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा तथा आईटी एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वह किन-किन साइबर गिरोहों से जुड़ा हुआ था तथा उसके माध्यम से कितनी ठगी की रकम का लेन-देन हुआ। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क से जुड़े अहम खुलासे हो सकते हैं। #hilightsfollowers #followersreels #followersnonfollowers #highlight #NewsUpdate #folowers #सवाई News57 Amita Meena Journalist SP Sawaimadhopur Sp Gangapurcity बालाजी सेवा ट्रस्ट Rajendra Kumar Meena SawaiMadhopur news गंगापुर सिटी राजस्थान न्यूज़ Jan News Rajasthan 24/7 राजस्थान पब्लिक न्यूज़ चैनल इंडिया Gangapur City Portal Live news rajasthan Ranthambhor News

Gangapur, Sawai Madhopur | Aug 1, 2026

Live streaming of Ajay Bhardwaj - Gangapur News