शाहगंज: खेतासराय में बस और ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह की 3 महिला सदस्यों को किया गया गिरफ्तार
जौनपुर के खेतासराय पुलिस ने बसों, ट्रेनों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गिरोह की 3 महिला सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के आभूषण और नकदी भी बरामद की है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे बताया कि उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।