मोहन बड़ोदिया: मोहन बड़ोदिया पुलिस ने गौवंश से भरे आयशर वाहन सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
मोहन बड़ोदिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम धतरावदा के आगे महादेव पहाडी के कच्चे रास्ते पर एक आयसर वाहन को चेक करते हुए गाडी मे 18 नग गाय व बछडे निर्दयता पुर्वक भरे हुए थे। और आयसर मे बेठे चार व्यक्ति उतरकर भागने लगे जिनमें से दो आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया वहीं दो की तलाश जारी है।18 नग गाय व बछडे सहित आयशर वाहन जप्त किया गया।