मोहन बड़ोदिया: उमरिया दया के ग्रामीण शाजापुर पहुंचे, सरपंच पर गांव में काम नही कराने का आरोप लगाते हुए जनसुनवाई में की शिकायत
मोहन बड़ोदिया क्षेत्र के ग्राम उमरिया दया के ग्रामीण सरपंच पर राशि निकालने के बावजूद गांव में विकास कार्य नही किए जाने का आरोप लगाते हुए शाजापुर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। मंगलवार को ग्राम उमरिया दया के ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और शिकायती आवेदन देकर आरोप लगाया कि गांव का सरपंच नलजल योजना, नाली निर्माण, साफ-सफाई के नाम पर राशि तो निकाल रहा है,