मोहन बड़ोदिया: आबकारी विभाग ने निपानिया कंजर डेरा में दबिश देकर लगभग 5200 कि.ग्रा. लाहन एवं 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की
अवैध शराब के विरूद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है जिसका तहत आज बुधवार को जिला कलेक्टर ॠजु बाफना के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी शाजापुर निधि जैन के मार्गदर्शन में मदिरा के अवैध निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर नियंत्रण हेतु निपानिया कंजर डेरा में दबिश देकर लगभग 5200 कि.ग्रा. लाहन एवं 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त कर, प्रकरण पंजीबद्ध किया गया