Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

बारा: अमिलिया तरहार गांव में उपस्वास्थ्य केंद्र भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा, सरकार के पैसे हो रहे बर्बाद, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

Bara, Allahabad | Jun 11, 2026

MORE NEWS

घूरपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

प्रयागराज। यमुनानगर के घूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंवर ग्राम सभा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

घूरपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में महिला की मौत प्रयागराज। यमुनानगर के घूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंवर ग्राम सभा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Bara, Allahabad | Jul 11, 2026

तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

प्रयागराज। घूरपुर थाना क्षेत्र के पवरी गांव में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, पवरी गांव निवासी रामपति पत्नी स्वर्गीय लाल जी (60 वर्ष) शनिवार शाम करीब 3:30 बजे घरेलू सामान खरीदने के लिए सुक्खू का पूरा बाजार जा रही थीं। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह बड़े तारा तालाब के पास पहुंचीं, तभी गौहनिया की ओर तेज रफ्तार से जा रहे ट्रॉली लगे ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही घूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

मृतका अपने पीछे चार बच्चों का परिवार छोड़ गई हैं। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातम का माहौल है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।

मनोज कुमार बिंद पत्रकार
यूनाइटेड भारत बारा

तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम प्रयागराज। घूरपुर थाना क्षेत्र के पवरी गांव में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, पवरी गांव निवासी रामपति पत्नी स्वर्गीय लाल जी (60 वर्ष) शनिवार शाम करीब 3:30 बजे घरेलू सामान खरीदने के लिए सुक्खू का पूरा बाजार जा रही थीं। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह बड़े तारा तालाब के पास पहुंचीं, तभी गौहनिया की ओर तेज रफ्तार से जा रहे ट्रॉली लगे ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही घूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मृतका अपने पीछे चार बच्चों का परिवार छोड़ गई हैं। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके। मनोज कुमार बिंद पत्रकार यूनाइटेड भारत बारा

Bara, Allahabad | Jul 11, 2026

ट्रैक्टर की चपेट में आने से 3 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मामा-भांजा पुलिस चौकी के नजदीक श्यामलाल का पूरा गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 3 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही नैनी थाना प्रभारी बृज किशोर गौतम अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल नैनी पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

मनोज कुमार बिंद पत्रकार
यूनाइटेड भारत बारा

ट्रैक्टर की चपेट में आने से 3 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मामा-भांजा पुलिस चौकी के नजदीक श्यामलाल का पूरा गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 3 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही नैनी थाना प्रभारी बृज किशोर गौतम अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल नैनी पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। मनोज कुमार बिंद पत्रकार यूनाइटेड भारत बारा

Bara, Allahabad | Jul 11, 2026

प्रयागराज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 करोड़ 3 लाख रुपये की स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

प्रयागराज। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स टास्क फोर्स, अपराध शाखा कमिश्नरेट प्रयागराज और थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक अंतरराज्यीय स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 515 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 3 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत यूनिवर्सिटी के पीछे वाली रोड, सस्सवती हाइटेक सिटी के पास से आरोपी को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आलोक त्रिपाठी पुत्र ब्रह्मानंद निवासी किदवई नगर, थाना नरैनी, जनपद बांदा, उम्र करीब 42 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के पास से स्मैक के अलावा 7060 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और एक राउटर भी बरामद किया है। मामले में थाना औद्योगिक क्षेत्र में मुकदमा संख्या 108/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मणिपुर के इम्फाल से आने-जाने वाले ट्रकों के माध्यम से स्मैक लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में संपर्क कर बिक्री करता था। आरोपी ने यह भी बताया कि वह पकड़े जाने के डर से मोबाइल में सिम का इस्तेमाल नहीं करता था और राउटर के माध्यम से व्हाट्सएप पर बातचीत करता था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी है। वर्ष 2020 में दिल्ली के रोहिणी थाना क्षेत्र में उसे भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था, जहां करीब 3 किलो स्मैक बरामद हुई थी।

इस कार्रवाई में थाना औद्योगिक क्षेत्र प्रभारी कमलेश कुमार पटेल सहित पुलिस टीम और नारकोटिक्स टास्क फोर्स अपराध शाखा कमिश्नरेट प्रयागराज की टीम शामिल रही।

मनोज कुमार बिंद पत्रकार
यूनाइटेड भारत बारा

प्रयागराज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 करोड़ 3 लाख रुपये की स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार प्रयागराज। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स टास्क फोर्स, अपराध शाखा कमिश्नरेट प्रयागराज और थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक अंतरराज्यीय स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 515 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 3 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत यूनिवर्सिटी के पीछे वाली रोड, सस्सवती हाइटेक सिटी के पास से आरोपी को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आलोक त्रिपाठी पुत्र ब्रह्मानंद निवासी किदवई नगर, थाना नरैनी, जनपद बांदा, उम्र करीब 42 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से स्मैक के अलावा 7060 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और एक राउटर भी बरामद किया है। मामले में थाना औद्योगिक क्षेत्र में मुकदमा संख्या 108/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मणिपुर के इम्फाल से आने-जाने वाले ट्रकों के माध्यम से स्मैक लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में संपर्क कर बिक्री करता था। आरोपी ने यह भी बताया कि वह पकड़े जाने के डर से मोबाइल में सिम का इस्तेमाल नहीं करता था और राउटर के माध्यम से व्हाट्सएप पर बातचीत करता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी है। वर्ष 2020 में दिल्ली के रोहिणी थाना क्षेत्र में उसे भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था, जहां करीब 3 किलो स्मैक बरामद हुई थी। इस कार्रवाई में थाना औद्योगिक क्षेत्र प्रभारी कमलेश कुमार पटेल सहित पुलिस टीम और नारकोटिक्स टास्क फोर्स अपराध शाखा कमिश्नरेट प्रयागराज की टीम शामिल रही। मनोज कुमार बिंद पत्रकार यूनाइटेड भारत बारा

Bara, Allahabad | Jul 11, 2026

लेप्रोसी अस्पताल के पास मिला 40 वर्षीय युवक का लावारिस शव, नैनी पुलिस जांच में जुटी

प्रयागराज। थाना नैनी क्षेत्र अंतर्गत जेल रोड के पीछे स्थित लेप्रोसी अस्पताल के समीप बुधवार को लगभग 40 वर्षीय एक अज्ञात युवक का लावारिस शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर नैनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के साथ ही मामले की जांच में जुटी हुई है।

लेप्रोसी अस्पताल के पास मिला 40 वर्षीय युवक का लावारिस शव, नैनी पुलिस जांच में जुटी प्रयागराज। थाना नैनी क्षेत्र अंतर्गत जेल रोड के पीछे स्थित लेप्रोसी अस्पताल के समीप बुधवार को लगभग 40 वर्षीय एक अज्ञात युवक का लावारिस शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर नैनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के साथ ही मामले की जांच में जुटी हुई है।

Bara, Allahabad | Jul 11, 2026

बारा: अमिलिया तरहार गांव में उपस्वास्थ्य केंद्र भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा, सरकार के पैसे हो रहे बर्बाद, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट - Bara News