#अलीगढ़ में नवनिर्मित सड़क निर्माण पर धांधली के आरोप, घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का दावा; स्थानीय लोगों ने किया हंगामा, मिट्टी पर बनी नाली की गुणवत्ता पर भी उठाए सवाल,अलीगढ़ के सरसोल स्थित संगम विहार कॉलोनी में नगर निगम द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है और मिट्टी के ऊपर नाली बनाई जा रही है, जो पहली बारिश में क्षतिग्रस्त हो सकती है। निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों ने हंगामा भी किया। लोगों ने ठेकेदार मनीष शर्मा पर निर्माण कार्य में लीपापोती का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जनता के टैक्स से खर्च हो रहे सरकारी धन का सही तरीके से इस्तेमाल होना चाहिए।
#Aligarh #RoadConstruction #MunicipalCorporation #SangamVihar #BreakingNews
Koil, Aligarh | Sep 27, 2026