उचकागांव: उचकागांव में युवक ने किशोरी का अपहरण किया, पुलिस को फोन करने पर छोड़ा
उचकागांव थाना क्षेत्र के एक गांव में गांव के ही एक युवक ने अपने बथान में बैठी 13 वर्षीय किशोरी को मुंह बांध कर जबरन उसका अपहरण कर लिया। घटना की जानकारी होने पर किशोरी के स्वजन ने जब मामले की शिकायत डायल 112 पुलिस से की तो आरोपित ने किशोरी को छोड़ दिया। पुलिस को सूचना देने से रंज आरोपित ने घटना के अगले दिन किशोरी के भाई को बाइक से धक्का देकर घायल कर दिया।