उचकागांव: मीरगंज के छाप से 264 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरार
मीरगंज पुलिस ने वाहन जाँच के क्रम में छाप के पास से एक चार पहिया गाड़ी से 264 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। वहीं पुलिस को देखकर शराब कारोबारी गाड़ी से उत्तर कर भागने में सफल रहे, पुलिस ने बताया कि शराब कारोबारी की पहचान हो गई है। पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर 2:37 में बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर शराब कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है.