उचकागांव: मीरगंज थाने में SDM और SDPO ने लगाया जनता दरबार, जमीनी विवादों की सुनवाई की
मीरगंज थाना परिसर में शुक्रवार की दोपहर दो बजे हथुआ एसडीएम अभिषेक कुमार चंदन और एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने संयुक्त रूप से जनता दरबार लगाकर जमीनी विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की। इस दौरान कई मामलों पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को जल्द निपटारा करने का आदेश दिया। जनता दरबार में कुल 8 मामले जनसुनवाई के लिए पहुंचे थे। जिसमें 6 का निपटारा किया गया।