उचकागांव: उचकागांव के मकसूदपुर में फल नहीं देने पर व्यवसायी को पीटा
उचकागांव थाना क्षेत्र के मकसूदपुर बाजार में उधार फल नहीं देने पर गांव के कुछ युवकों ने फल व्यवसाई को लाठी-डंडे से पीट कर घायल कर दिया। वही उनके गल्ले में रखे पांच हजार रुपये नगद निकाल लिया गया। मकसूदपुर गांव निवासी घायल फल व्यवसाई जलंधर सिंह को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिकी उपचार के बाद गोपालगंज भेजा गया.