सिमडेगा: सिमडेगा में मिर्गी के कारण सड़क पर गिरा राहगीर, मजदूर नेता राजेश सिंह ने पहुंचाया अस्पताल
सिमडेगा शहर में रविवार को 11:00 बजे सड़क किनारे अचानक मिर्गी रोग की वजह से बेहोश होकर एक राहगीर गिर गया गिरने की वजह से उसके माथे पर चोट लगी और खून बहने लगा ।मौके पर रास्ते से गुजर रहे मजदूर नेता राजेश सिंह की नजर पड़ी तब उसने अपने सहयोगी टेंपो चालकों की मदद से उसे इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।