पनागर: शराब के लिए ₹1000 मांगने पर बदमाशों ने 55 वर्षीय व्यक्ति पर चाकू से किया हमला
रैपुरा नीवासी घायल बालगोविंद केवट ने बुधवार रात 9 बजे रिपोर्ट लिखवाई की वह अपने दामाद नितिन केवट के साथ घर के बाहर बैठा था।इस दौरान क्षेत्र के रहने वाले राज केवट, आर्यन केवट और हर्ष केवट शराब के नशे में आये और 1 हजार रु जबरन शराब पीने के लिए मांग करने लगें।वही जब उसने रु देने से मना किया तो राज केवट ने उसके साथ गाली गलौच कर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।