हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में दबंगों ने मजदूर को घर में बंद करके पीटा
सुमेरपुर कस्बे के वार्ड संख्या दो भगत सिंह नगर में दबंगों ने एक मजदूर युवक को घर में बंधक बनाकर लात घूंसो से जमकर पीटा और जेब में पड़े 9 हजार रुपये छीन लिए। पीड़ित मजदूर ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। वार्ड संख्या 2 के निवासी सूरज का आरोप है कि वह मजदूर है। बीती रात वह घर के दरवाजे पर बैठा था, तभी वार्ड के निवासी तीन युवक उसके पास आए और पैसे मांगने लगे।