डुमरा: हथकड़ी में NEET देने पहुंचा कैदी, कोर्ट की अनुमति के बाद परीक्षा केंद्र पर हुई एंट्री
सीतामढ़ी: जिले में आयोजित NEET परीक्षा के दौरान एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब सीतामढ़ी मंडल कारा में बंद एक कैदी पुलिस सुरक्षा के बीच हथकड़ी लगाए परीक्षा देने पहुंचा। कैदी की पहचान अफजद अली, पिता मंसूर अंसारी, निवासी कन्हौली बगहा, सीतामढ़ी के रूप में हुई है।